नई दिल्ली, मार्च 6 -- पंचकूला के युवा अकांश ढुल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष की मिसाल है, बल्कि प्रदेश के लिए गर्व का विषय भी बनी है। UPSC का अंतिम नतीजा 6 मार्च 2026 को जारी किया गया, जिसमें अकांश ने टॉप-3 में जगह बनाई। टॉप रैंक अनुज अग्निहोत्री को मिला, जबकि दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे एम ने हासिल किया। अकांश ढुल पंचकूला सेक्टर 12/ए के निवासी हैं और उनके पिता कृष्ण कुमार ढुल एक प्रमुख भाजपा नेता हैं, जबकि मां निर्मला स्कूल प्रिंसिपल हैं। परिवार में यह सफलता खुशी की लहर लेकर आई है। यह भी पढ़ें- भारत पर दिखने लगा ईरान युद्ध का असर, केंद्र सरकार का रिफाइनरियों को बड़ा आदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अकांश के पिता को फोन कर बधाई दी। उन्हों...