भाजपा नेता के बेटे और भाई की पिटाई में मुकदमा
कौशाम्बी, मार्च 22 -- भाजपा नेता के भाई व बेटे की पिटाई किए जाने के मामले में सैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। उन्होंने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। सैनी थाना क्षेत्र के करनपुर सौरई निवासी ओमप्रकाश पासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री हैं। उनके बेटे जयप्रकाश ने बताया कि 20 मार्च की रात वह अपने चाचा संतोष कुमार के साथ खरीदारी करने स्थानीय बाजार गया था। वहां पर मधवामई निवासी विनोद उसका भाई प्रमोद व इनका सहयोगी बिल्ला मिल गए। इन्होंने पुरानी बातों को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चाचा-भतीजे की पिटाई की। इस संबंध में डीएसपी सिराथू भैया संतोष कुमार का कहना है कि एससी-एसटी समेत अन्य धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.