अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव चिल्कौरा नगरिया में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री के पिता व पेट्रोल पंप संचालक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने संचालक के मुंह में कागज भरकर आंखें तक फोड़ डाली। हत्या के बाद शव को निर्माणाधीन मकान में छोड़कर भाग गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया। मामले में मुख्य आरोपी के दो भाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अररिया: जोकीहाट में 32 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या देर रात तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार धौर्रा निवासी पंकज राजपूत भाजपा युवा मोर्चा...