हापुड़, अप्रैल 7 -- नगर के दूध कारोबारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के जीजा को पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय पुलिस से लेकर लखनऊ के अधिकारियों ने इस मामले को गोपनीय रखा ताकि आरोपी फरार न हो सकें। नगर निवासी पिंटू गुर्जर ने 23 मार्च को अपना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अंजान फोन से उनको फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। अपराधियों की धमकी से भयभीत कारोबारी ने मामले को गोपनीय रखते हुए मेरठ पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की गई। मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए उसको लॉक कर दिया गया ताकि इस मामले को किसी को जानकारी नहीं मिल सकें। पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच की तो उनके ही रिश्तेदार सामने आए और ...