हापुड़, मार्च 29 -- तीन दिन पूर्व कपूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बीघेपुर मे कुछ लोगों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जानकारी के अनुसार कपूरपुर थाना के गांव बीघेपुर उर्फ कृपानगर निवासी भाजपा नेता राकेश आर्य के घर पर गांव के ही पांच लोगो ने बीते शुक्रवार को गाली-गलौज करते हुए किसी बात को लेकर घर मे घुसकर तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसपर पुलिस ने गांव के ही शोहित, गुड्डू, अक्की, सनी व अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसको लेकर पीड़ित में रोष व्याप्त है। इस संबंध में थाना प्रभ...