गढ़वा, जनवरी 6 -- रमना, प्रतिनिधि। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुई सड़क दुर्घटना में प्रखंड के दुधवनिया गांव निवासी भाजपा नेता संजय कुमार सिंह के इकलौते पुत्र शिवम कुमार सिंह के असामयिक निधन की घटना पर क्षत्रिय गौरव एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोमवार को सिलीदाग स्थित धनंजय के आवास पर आयोजित शोक सभा में मंच के पदाधिकारी और सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर क्षत्रिय गौरव एकता मंच के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और असहनीय क्षति है। एक होनहार युवा का इस प्रकार असमय चले जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। हम सभी इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। अंत में दो मिनट का मौन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.