काशीपुर, मार्च 3 -- काशीपुर। भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता के आवास पर सोमवार की शाम होली मिलन कार्यक्रम हुआ। जहां वृंदावन-बरसाना की मंडली ने फूलों की होली, होली गीत, बरसाना की प्रसिद्ध लठमार होली कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। यहां मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय, पूर्व महामंत्री भाजपा खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा गुरविंदर सिंह चंडोक, दर्जाधारी मंजीत सिंह राजू, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व प्रदेश मंत्री सीमा चौहान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.