बदायूं, अप्रैल 5 -- भाजपा नेता बुधपाल सिंह के आवास विकास स्थित आवास के बाहर से अज्ञात चोर ने ड्राइवर विनोद कुमार की बाइक पार कर दी। भाजपा नेता के ड्राइवर ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। तीन अप्रैल के लिए आवास विकास पूनम नेत्रालय के सामने रहने वाले भाजपा नेता बुधपाल सिंह के ड्राइवर विनोद कुमार ड्यूटी पर आये थे। ड्राइवर विनोद कुमार गेट के सामने बाइक खड़ी कर स्कार्पियों की चाबी लेने आवास में अंदर गये, वापस लौटे तो बाइक गायब थी। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.