रुडकी, फरवरी 25 -- ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजपूताना निवासी एक भाजपा नेता की बुजुर्ग मां को दो शातिर ठगों ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात साफ कर दिए। ठगों ने बेहद शातिराना अंदाज में महिला को ई-रिक्शा में बैठाया और सम्मोहन या झांसे का सहारा लेकर जेवरात उतरवा लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...