देहरादून, मई 14 -- पीडब्ल्यूडी ने भाजपा नेता अमित कपूर की पहल पर चकराता रोड स्थित बल्लुपुर में कई दिनों से टूटे चैम्बर की मरम्मत कराई है। भाजपा नेता अमित कपूर ने बताया कि टूटे हुए चैम्बर की मदद से आये दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती थी। यह मसला तब उनकी जानकारी में आया जब वह समीप की एक दुकान में पहुंचे। स्थानीय दुकानदारों के कहने पर अमित कपूर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात की और टूटे हुए मेनहॉल के चैम्बर को ठीक करने को कहा। गुरुवार को इस चैम्बर को ठीक कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सपा विधायक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...