भाजपा नेता की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
चतरा, जुलाई 1 -- चतरा प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी काली यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को चतरा में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के विरुद्ध उग्र आक्रोश प्रदर्शन किया। विरोध रैली में विशेष रूप से सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। आक्रोश प्रदर्शन की शुरुआत चतरा के जतराहीबाग मंडप से हुई। यहां भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। पूरे लाव लश्कर और लाउडस्पीकर (माइक) के साथ कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों और दमनकारी रवैये के खिलाफ और पुर्व मंत्री सत्यानंद भोगता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री भोगता के द्वारा ही जिला मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.