सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- खेसरहा। बांसी-बेलौहा मार्ग पर चुटी पुलिया के पास बुधवार की शाम भाजपा नेता राजेंद्र पांडेय की कार पलटकर सड़क के लगभग 10 फीट नीचे जा गिरी। इस घटना में उनको मामूली चोट आई। ख़ेसरहा थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पांडेय(58) पुत्र प्रजापति पांडेय बुधवार की शाम बांसी की तरफ से बेलौहा आ रहे थे। चुटी पुलिया के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 10 फीट नीचे जा गिरी। इसमें राजेंद्र पांडेय के सिर में हल्की चोट आई। घटना के बाद लोग उन्हें सीएचसी खेसरहा ले आए जहां डॉक्टरो ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जैसे ही उनके दुर्घटना की सूचना फैली क्षेत्र के लोगों का हुजूम उनका कुशल क्षेम जानने अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...