हाथरस, अप्रैल 14 -- सिकंदराराऊ। सोमवार की सुबह भाजपा के नगर मंडल महामंत्री की कार टायर फट जाने के चलते जट्टारी के समीप पलट गई। जिसमे भाजपा नेता सहित उनकी पत्नी व पुत्र चुटेल हो गये। वहीं कार कई पलटा खाने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा के नगर मंडल महामंत्री प्रवीन वार्ष्णेय अपनी शिक्षक पत्नी प्रीति वार्ष्णेय तथा पुत्र के साथ गुड़गांव वेदांता हॉस्पिटल जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सुबह 7:30 बजे के लगभग खैर और जट्टारी की बीच स्थित गांव टकी पर पहुंची। इसी दौरान सड़क खराब होने के कारण वहां पर पड़े एक पत्थर से टकराकर कार का टायर फट गया। और कार कई पलटे खाने के बाद पलट गई। वही कार में मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड एकत्रित हो गई। और उन्होंने क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.