गाजीपुर, मई 5 -- भांवरकोल। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की दुर्घटना में मृत किसान और भाजपा नेता अखिलेश सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने ही शोक में डूब गया। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे अखिलेश सिंह अपने सरल स्वभाव और व्यवहार के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न दलों के नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर जुटे। सोमवार को कोटवा स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र अर्पित कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, विजय शंकर राय, मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर राय, मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्र, दुर्गा प्रसाद राय, अनिल कुमार राय, रविंद्र नाथ राय, विनोद राय, रविशंकर राय संजू, जितेंद्र सिंह, सपा नेता वीरेंद्र यादव सहित अन्य लो...