कोडरमा, जून 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोडरमा जिला के वरिष्ठ नेताओं एवं पुराने कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शहर स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी ने की, जबकि संचालन दिनेश्वर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के.पी. शर्मा उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की वर्तमान स्थिति, पुराने कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।मुख्य अतिथि के.पी. शर्मा ने अपने संबोधन में भाजपा के संस्थापक नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के योगदान ...