दरभंगा, जून 16 -- लहेरियासराय। शहर के आयकर चौराहे पर गत सात जून को मशाल जुलूस निकालने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान सदर एसडीओ के साथ धक्कामुक्की की गयी थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। उनका इलाज डीएमसीएच में किया गया। इस मामले में डीएम ने अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार को जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था। अपर समाहर्ता ने जांच के दौरान पाया कि विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए मशाल को जब्त करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने रिपोर्ट में बताया है कि वीडियो फुटेज से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि मशाल को जब्त करने के क्रम में क्यूआरटी सिपाही जितेंद्र कुमार व नगर थाने में पदस्थापित डायल 112 बाइक पर प्रतिनियुक्ति...