दरभंगा, फरवरी 22 -- दरभंगा। जिले में रविवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा आवास में मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, यह राष्ट्र नेतृत्व और नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता का सशक्त सेतु है। प्रधानमंत्री ने अपने ''मन की बात'' में छात्रों और युवाओं को परेशान नहीं होने की सीख दी। पीएम मोदी ने ''डिजिटल अरेस्ट'' को लेकर देशवासियों को सतर्क भी किया। दूसरी तरफ ओडिशा के युवा किसान की कहानी बताकर लोगों खासकर किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंशियल फ्रॉड का निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इसके लिए सतर्क रहना और जागरूक रहना बेहद जरूरी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.