धनबाद, अप्रैल 12 -- सिंदरी। महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू की जयंती पर शनिवार को भाजपा ग्रामीण के नेताओं ने सामलापुर बस्ती स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, वार्ड 55 के पार्षद साहेब राम हेब्रम, राजेश चौधरी और रवि कुमार ने कहा कि सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संथाल विद्रोह का नेतृत्व कर पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगाई थी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राघव तिवारी, धनंजय सिंह, चंद्र भूषण पांडेय, रवि मिश्रा सहित सामलापुर बस्ती के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.