चक्रधरपुर, अगस्त 15 -- चक्रधरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर स्थित मोदी आहार कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी के वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बोदरा तथा जिला कोषाध्यक्ष सुरेश साव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया।कार्यक्रम में वार्ड सदस्य गौतम रवानी, मदन विश्वकर्मा, मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: विधायक सुखराम उरांव ने किया आवास में ध्वजारोहण यह भी पढ़ें- Dumka News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई यह भी प...