नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश के जनजाति मोर्चे ने बांसेरा पार्क में पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने एसटी मोर्चा अध्यक्ष सीएल मीणा के साथ बिरसा मुंडा के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि एक क्रांतिकारी संत थे। उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा, अंधविश्वास से मुक्ति और स्वाभिमान का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसे महापुरुष के नाम पर पेड़ लगाएं, आदिवासी बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाएं और अन्याय के सामने चुप न रहें। यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा का जमीन की रक्षा व स्वाभिमान का संदेश अब भी प्रासंगिक...