पटना, नवम्बर 30 -- प्रदेश कार्यालय में रविवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, विधायक विनोद नारायण झा शामिल थे। रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 128वें एपिसोड को सुनने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम के मन की बात से बहुत कुछ समझने, सीखने और जानने का अवसर मिला। इस मौके पर अनिल शर्मा, अमित प्रकाश बबलू, संजीव मिश्रा, पूनम सिंह, अचल सिन्हा, प्रवीण पटेल, ज्ञान ओझा, विवेक मिश्र माधव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और मन की बात को तन्मयता से सुना।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.