लातेहार, जनवरी 6 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से सोमवार की शाम ठंड से राहत पहुंचाने के लिए गरीब-असहाय और वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया गया। भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सिंह, बैजनाथ चंद्रवंशी, लोकनाथ राम और सुबोध चंद्रवंशी ने बरवाडीह और गढ़वाटांड़ में सांसद द्वारा मुहैया कराया गया कंबल को बांटा । मौके पर कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...