नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली, प्रसं: दिल्ली भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. केदारनाथ साहनी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केदारनाथ साहनी का जीवन संगठनात्मक निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का आदर्श रहा। जनसंघ से भाजपा तक उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। जम्मू-कश्मीर से विस्थापित हिंदू परिवारों के पुनर्वास के लिए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर उनके पुत्र प्रदीप साहनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधायक हरीश खुराना, विष्णु मित्तल, योगिता सिंह, प्रवीण शंकर कपूर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...