कानपुर, नवम्बर 4 -- कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरविन्द राज त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंगलवार को हैलट का निरीक्षण कर स्वच्छता, मरीजों की समस्याओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। प्रमुख अधीक्षक डॉ आरके. सिंह से मुलाकात कर अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों और सुधार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश मंत्री ने कहा कि हैलट अस्पताल प्रदेश का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं उत्कृष्ट और जनहितकारी होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...