मेरठ, मार्च 15 -- -जल्द ही महानगर और जिले के पदाधिकारियों के नाम होंगे घोषितमेरठ, मुख्य संवाददाताभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन विस्तार को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मेरठ महानगर और जिला समेत 19 जिलों के पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को लखनऊ में देर रात महत्वपूर्ण बैठकों का दौर चला। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार पदाधिकारियों के नामों को फाइनल कर दिया गया है। अब एक सप्ताह में किसी भी दिन घोषणा हो जाएगी।संगठन की इस हाई-प्रोफाइल बैठक में मेरठ के शीर्ष नेतृत्व ने डेरा डाला हुआ है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर प्रभारी विजय शिवहरे, पार्टी के पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम लाल खंडेलवाल समेत प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व क...