कोडरमा, जून 8 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम डोंगोडीह स्थित राधा-कृष्ण सदन में भाजपा नावाडीह मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की, जबकि संचालन महामंत्री पवन सिंह ने किया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रत्येक माह मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने तथा हर शक्ति केंद्र में माह के अंतिम सप्ताह में बैठक आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के तहत सरकार की उपलब्धियों को मंडल के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- नगर भाजपा की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर ह...