कोडरमा, मई 8 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के नावाडीह मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने मंडल कमेटी का विस्तार करते हुए कई कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी सूची के अनुसार रामकृष्ण बर्मा, सिकंदर पंडित, बैजन्ती देवी और उषा देवी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पवन कुमार सिंह और अर्जुन कुमार यादव को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पवन कुमार यादव, नकुल यादव, रंजीत भारती और संजू देवी को मंडल मंत्री बनाया गया है। परमेश्वर सिंह को कोषाध्यक्ष, लखन पासवान को कार्यालय मंत्री तथा सहदेव मोदी को कार्यालय सह मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभार के लिए अजीत बर्मा को मीडिया प्रभारी और सुनील कुमार को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपेंद्र राणा को आईटी संयोजक और नेहरूलाल साहा को आईटी ...