बलरामपुर, जून 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर तिराहे पर भाजपा नगर महामंत्री व नामित सभासद को रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने व असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला तुलसीपार्क निवासी जयन्त सिंह धर्मू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नौ जून की रात करीब आठ बजे अपनी एक्टिवा स्कूटी से पानी की बोतलों की सप्लाई करने जा रहे थे। आरोप है कि आंबेडकर तिराहे के पास एक युवक ने उनकी स्कूटी रोक ली और अभद्रता करने लगा। यह भी पढ़ें- भाजपा नगर महामंत्री व नामित सभासद पर हुआ जान लेवा हमला विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में पा...