पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा नगर पूरब मंडल द्वारा पूर्णिया सिटी पुस्तकालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ जिला भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बंदेमातरम के बाद अतिथियों का कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र से सम्मान एवं स्वागत किया। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं को सात सत्रों के माध्यम से वर्ग वक्ता राजेश रंजन, पंकज कुमारी, संजय मिश्रा, अभ्यम लाल, पिंटू पांडेय, राजेश यादव तथा जयदेव पोद्दार ने अलग-अलग सत्रों में भाजपा का इतिहास, एकात्म मानववाद, पार्टी का विस्तार, अंत्योदय एवं संतृप्ति तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहर...