गोड्डा, अगस्त 17 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय में रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने अटल के राष्ट्रसेवा, सुशासन, त्याग एवं समर्पण के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला मंत्री नंदकिशोर ठाकुर, पप्पू ठाकुर, महामंत्री राजाराम राउत , महामंत्री अशोक कुमार झा उर्फ मुन्ना झा, अनीश केसरी , संजय चौबे, रोहित कुमार दास, मनोज पंडित, राजेंद्र यादव सहित महिला मोर्चा की नेत्री उषा जायसवाल, विमला जयसवाल, साधना एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...