बेगुसराय, मार्च 15 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मसूदनपुर गांव स्थित मंडल महामंत्री प्रवीण चौधरी के दरबाजे पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवनंदन कुमार ने किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत 7 मार्च से आगामी 14 अप्रैल तक चलेगी। यह प्रशिक्षण पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचा सकें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, वर्तमान राजनीतिक परिव...