अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार की रात को हुई। इसके बाद सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत पार्टी कार्यालय में आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर योजना बैठक भी आयोजित हुई। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रामसेवकपुरम, अयोध्या के निकट स्थित विवेक सृष्टि परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र शनिवार को अपराह्न 2ः30 बजे प्रारंभ होगा तथा रविवार को दोपहर दो बजे इसका समापन होगा। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विषयों पर संगठन के बारें में बताने के लिए प्रमुख वक्ताओं के रूप में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.