भाजपा दूधली शक्ति केंद्र की मासिक बैठक आयोजित
रिषिकेष, मई 21 -- भाजपा की ऋषिकेश जिला इकाई की गुरुवार को माजरी मंडल स्थित दूधली शक्ति केंद्र में मासिक बैठक आयोजित की गई। शुरूआत में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। उनके सादे जीवन, राष्ट्रसेवा और राज्य के विकास में योगदान का स्मरण कर नमन किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। बूथ ही पार्टी की वास्तविक ताकत है। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही आमजन तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का माध्यम भी है। मौके पर मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, जय जोशी, पवन लोधी, शोभा रावत, ललित पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.