दुमका, मई 12 -- दुमका। भारतीय जनता पार्टी, दुमका द्वारा राज्य में व्याप्त बिजली एवं पेयजल संकट के विरोध में जिला मुख्यालय स्थित धरना मैदान, समाहरणालय के बगल में, दुमका में विशाल आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती और पेयजल की किल्लत से आम जनता त्रस्त है। गांव से लेकर शहर तक लोग पानी और बिजली के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार मौन है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने मांग की कि दुमका जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति और पेयजल की व्यवस्था अविलंब की जाए। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में होगा सत्ता परिवर्तन : चंपई सोरेन यह भी पढ़ें- पानी-बिजली ...