चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा है कि भाजपा त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की मजबूत नींव पर खड़ी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए सभी लोग पार्टी की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। वे सोमवार को चाईबासा स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराकर की गई तथा संस्थापक महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सांसद एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.