धनबाद, मार्च 25 -- भारतीय जनता पार्टी तेतुलमारी प्रथम मंडल अध्यक्ष रेगुनी बस्ती निवासी अधिवक्ता असीम दत्ता को मनोनित किये जाने पर पार्टी समर्थकों में खासे खुशी ब्याप्त है। असीम पार्टी के बहुत ही पुराने कार्यकत्ता रहे हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहन कुम्भकार ने मनोनित किया है। नव मनोनित अध्यक्ष असीम दत्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा दिये गये जिम्मेदारी को वे बखूबी निभायेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं को हर घर बताया जाएगा। साथ ही पार्टी के सदस्यता को लेकर एक अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। भाजपा समर्थकों ने असीम को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया। वधाई देने वालों में रमेश महतो, रंजीत सिंह, संजीत सिंह, सुरेश किस्कू, अरुण हेम्ब्रम, लक्ष्मीकांत सिन्हा, पप्पू सिंह, अजय साहनी, गोविंद बाउरी आदि शामिल हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.