गिरडीह, मई 10 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार विधानसभा अंतर्गत डोरंडा मंडल में भाजपा की कामकाजी बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक विचार और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनता की सेवा करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। वहीं मंडल प्रभारी एवं भाजपा नेता राजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर पार्टी क...