गिरडीह, जून 5 -- डुमरी। डुमरी प्रखंड के जामतारा पंचायत सचिवालय में भाजपा डुमरी मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष केदार महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी सिकंदर हेंब्रम उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों तथा 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत देश में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। यह भी पढ़ें- सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार ...