भाजपा डाड़ी मंडल की महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया
रामगढ़, अप्रैल 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड कार्यालय के समक्ष गुरुवार को देर शाम भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर विपक्ष के रोड़ा अटकाने के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। पुतला दहन कार्यक्रम में बतौर प्रभारी हजारीबाग जिला महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह, मंडल महामंत्री बृजकिशोर पाठक, बिहारी प्रजापति, गिरजा सिंह, पिंकी देवी, बबिता देवी, मंजू देवी, किरण देवी, वंदना कुमारी, कलावती देवी, नीलम देवी, लक्ष्मी देवी, सबिता देवी, रीता देवी, सतीश सिंह, उमेश प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में भाजपाईयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.