लातेहार, जून 17 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमीरा पंचायत अंतर्गत रोल गांव निवासी लाल प्रतुल नाथ शाहदेव को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र द्वारा जारी नई सूची में उन्हें भाजपा झारखंड का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रतुल शाहदेव को दोबारा यह दायित्व मिलने पर चंदवा सहित पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा ने कहा कि प्रतुल लाल शाहदेव के नेतृत्व और मुखर भूमिका से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उनके मनोनीत होने पर कौशल लाल शाहदेव, अमित गुप्ता, राजकुमार पाठक, शिवकेश्वर यादव, सांसद प्रतिनिध...