औरैया, अप्रैल 11 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को व्यापक स्तर पर मनाएगी। जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने बताया कि 13 से 17 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमाओं की साफ-सफाई व साज-सज्जा कर शाम को दीपोत्सव मनाएंगे। 14 अप्रैल को जिले के सभी बूथों पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल से विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित किया जाएगा। वहीं 16 व 17 अप्रैल को जिले की तीनों विधानसभाओं में संगोष्ठियों का आयोजन होगा, जिसमें प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे। जिला महामंत...