संभल, दिसम्बर 15 -- भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय, एकता विहार कॉलोनी, संभल में लोकसभा प्रत्याशी रहे परमेश्वर लाल सैनी को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर सोमवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर परमेश्वर लाल सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे सदैव याद रखेंगे और आगे भी एक साधारण कार्यकर्ता की तरह संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जयप्रकाश गुप्ता, योगेन्द्र त्यागी, मुकुल कुमार रस्तोगी, अजय गिल, पप्पू यादव, अंकित रस्तोगी, आलोक भारती, सजन श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.