रामगढ़, अप्रैल 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला मंत्री शिवकुमार महतो को उनके पदभार ग्रहण करने पर जोरदार स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम नेहरू रोड़ स्थित भाजपा कार्यकर्ता के आवास में आयोजित हुआ, जहां समर्पित कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, माला और मिठाई देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर संजय सिंह ने शिवकुमार महतो को बधाई देते हुए कहा कि उनके मंत्री बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महतो के नेतृत्व में पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों को और अधिक सफलतापूर्वक पूरा कर पाएगी। साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर शिवकुमार महतो ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मैं पूरी नि...