मिर्जापुर, जून 7 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटहाई रोड पर लगे जाम के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने कार सवार भाजपा जिला मंत्री के परिजनों से गाली गलौज की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों युवकों का चालान कर दिया है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटना की जानकारी भाजपा के जिला मंत्री रविशंकर पांडेय के पुत्र अपने साथी संग कार से जा रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटहाई रोड पर लगे जाम में उनकी कार फंस गई। उसी दौरान जाम में फंसे स्कूटी सवार दो युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में स्कूटी सवार युवकों ने कार सवार से गाली गलौज कर दी। कुछ देर तक मामला चलता रहा। इसी बीच किसी ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। व...