कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर देहात,संवाददाता। डेरापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम परौंख में भाजपा के गांव चलो अभियान में शामिल होने के लिए रविवार को गए संगठन के जिला मंत्री की दोपहर में अचानक सीने में दर्द से हालत बिगड़ गई। उनको गंभीर हालत में परिजन व कार्यकर्ता जिला अस्पताल लाए। यहां से रेफर होने पर परिजन उनको कार्डियोलॉजी कानपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घषित कर दिया।मूल रूप से तुतुआपुर गांव के रहने वाले पैंतालीस साल के विनोद नायक मौजूदा समय में सिकंदरा कस्बे में आवास बनाकर परिवार के साथ निवास कर रहे थे। हाल ही में उनको पार्टी संगठन में जिला मंत्री बनाया गया था। रविवार को वह कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डेरापुर तहसील क्षेत्र के परौंख गांव में गए थे। वहां दोपहर में उनकी अचानक सीने में तेज दर्द से हालत...