गुमला, जुलाई 6 -- गुमला, संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी की गुमला जिला इकाई ने सोमवार को जिला कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा 23 जून बलिदान दिवस से छह जुलाई स्मृति दिवस तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा देते हुए अनुच्छेद 370 का विरोध किया था। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के थे महान प्रहरी: पूर्व मंत्री आज केंद्र सरकार...