रामगढ़, जून 29 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ जिला कार्यालय हथमारा पोचरा में सोमवार को एक विशेष सांगठनिक बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रवासी पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा व जिला प्रभारी सुरेन्द्र महतो विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, संचालन व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति ने किया। बैठक शुभारंभ मुख्य अतिथि ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद पुष्प अर्पित कर किया। बाद में अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। सामूहिक वन्दे मातरम् के गायन के साथ बैठक की विधिवत शुरुआत हुई। अतिथियों का अभिनंदन अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर किया गया...