सराईकेला, अप्रैल 20 -- सरायकेला, संवाददाता। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चल रहे कार्यक्रमों के तहत रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में विचार संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने वंचित समाज और महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अधिकार दिलाने की खातिर अपना पूरा जीवन लगा दिया। वह वकील, शिक्षाविद होने के साथ-साथ एक दूरदर्शी राजनेता भी थे।आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति की बात करती है।गोष्ठी यह भी पढ़ें- डा. अम्बेडकर के विचार आज भी प्रसांगिक के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के सभी 23 मंडल कमेटियों के सभी पदाधिकारियो...