भाजपा जिला कार्यालय में किया गया पौधारोपण
रामगढ़, जून 14 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला भाजपा कार्यालय हथमारा पोचरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को पौधारोपण किया गया। इसमें मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने व भावी पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण देने के लिए सबों को एक पौधा लगाने को प्रेरित किया। इस दौरान वहां कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण किया ।मौके पर कई प्रमुख कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.