मऊ, अप्रैल 3 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जारी सूची में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के साथ कुल 54 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 15 विशेष आमंत्रित, 12 स्थायी आमंत्रित सदस्यों सहित कुल 105 लोगों की सूची जारी है। हालांकि सूची जारी होने के बाद सदस्य बनाए गए पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष जलज सिंह ने पद और सक्रिय सदस्यता पद से इस्तीफा दे दिया। जो जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि सर्व सम्मति से कमेटी गठित हुई है।गुरुवार की देर रात जारी हुई सूची में जिला उपाध्यक्ष पद पर संगीता द्विवेदी, कृष्णकांत राय, संजय पांडेय, प्रतीक जायसवाल, पूजा राय, हिमांशु राय, रामशरण चौहा...